महराजगंज को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू कर दी है।
डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने इटहिया मंदिर, दर्जिनिया ताल, टेल फाल और निर्माणाधीन इको-टूरिज्म परियोजना का निरीक्षण कर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, सड़क, सोलर लाइट, हाईमास्ट, यात्री शेड और सौंदर्यीकरण सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।